Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

IPL 2026: इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे विराट कोहली, इंजरी के चलते लिया फैसला

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। पूर्व कप्तान बुधवार को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतरेंगे। रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम की जीत के दौरान कोहली के टखने में चोट लग गई थी और वे दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरे थे।

डिफेंडिंग चैंपियन टीम के मैच से पहले के अभ्यास सत्र में कोहली को अपने बाएं घुटने पर पट्टी बांधे हुए अभ्यास करते देखा गया। लीग के इतिहास में यह पहली बार है कि कोहली इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेलेंगे।