Breaking News

ईरान का बड़ा बयान: पाकिस्तान का शुक्रिया, आत्मरक्षा के लिए पूरी ताकत तैयार     |   धनबाद: मुनीडीह के CPP प्लांट में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 की मौत, तीन CISF समेत दर्जनों घायल     |   लेबनान ने गैलीली में दागे रॉकेट, सायरन की आवाजों से गूंज उठा उत्तरी इजरायल     |   अबू धाबी: इंटरसेप्शन के बाद मलबा गिरने से पेट्रोकेमिकल यूनिट में आग, फैक्ट्री ऑपरेशन बंद     |   दीघा घाट पर बनेगा बिहार का पहला LPG आधारित शवदाह गृह     |  

Assam: पीएम मोदी ने चाय बागान का किया दौरा, वहां काम करने वाली महिलाओं से की बात

Assam: असम के डिब्रूगढ़ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला श्रमिकों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए राज्य के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘मनोहारी टी इस्टेट’ का दौरा करने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हम हर चाय जनजाति परिवार के प्रयासों पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम के गौरव को बढ़ाया है।’’ प्रधानमंत्री मोदी को महिलाओं के एक समूह के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते हुए भी देखा गया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बात की और अंत में एक सेल्फी भी ली!’’ प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि ये डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान की कुछ झलकियां हैं।