हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटकों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर के शनिवार रात सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत चार पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार वाहन में दो बच्चों समेत 22 लोग सवार थे और यह वाहन जालोरी दर्रे से लौट रहा था।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 15 किलोमीटर के मार्ग पर भुंतर की ओर उतरते समय लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो जाने के कारण पर्यटक वाहन फिसल गया। पुलिस ने बताया कि कम से कम 18 पर्यटकों को बचा लिया गया है। उसने बताया कि इनमें से 14 लोग घायल हैं और उन्हें बंजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि एक यात्री की हालत गंभीर बताई गई है और चार पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस, अग्निशमन सेवा के कर्मी और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं। पर्यटक जीभी में एक होटल में ठहरे हुए थे जो बंजार कस्बे से करीब 10 किलोमीटर दूर है। हादसा बंजार कस्बे में हुआ।
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से चार पर्यटकों की मौत, 14 घायल
You may also like
सीएम रेखा गुप्ता की दिल्लीवासियों से अपील, दीपावली पर सैनिकों और पुलिसकर्मियों के नाम भी जलाएं एक दीप.
पंजाब में पराली जलाने के 4,459 मामले, 62.55 लाख रुपये का जुर्माना; दिल्ली में AQI 441 तक पहुंचा.
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, 6 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल.
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 125 लोगों की समस्याएं, बोले- चिंता मत करिए, हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई.