Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

केरलम में LPG कीमतों के विरोध में होटल-रेस्तरां आज 24 घंटे के लिए रहेंगे बंद

रसोई गैस की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में केरल के होटल, रेस्तरां, बेकरी और कैंटीन छह मई को 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे। केरल होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन (केएचआरए) ने यह जानकारी दी। एसोसिएशन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाएं भी आज के लिए बंद रहेंगी।

एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। केएचआरए ने कहा कि राज्य भर में पेट्रोलियम कंपनियों और केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों के कार्यालयों के सामने विरोध मार्च और धरने आयोजित किए जाएंगे। एर्नाकुलम में, पनामपिल्ली नगर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन कार्यालय के सामने विरोध धरना होगा, जिसकी शुरुआत संगठन के राज्य अध्यक्ष जी जयपाल करेंगे।

एसोसिएशन ने कहा कि केरल के जिला मुख्यालयों पर भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन होंगे।  केएचआरए के पदाधिकारियों ने बताया कि कई व्यापारिक संगठनों – केरल व्यापारी व्यवसायी एकोपना समिति, केरल व्यापारी व्यवसायी समिति, ऑल केरल कैटरर्स एसोसिएशन और हॉस्टल ओनर्स फेडरेशन ने इस बंद का समर्थन किया है।