Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत, 6 लापता

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। नदी में उतरे 14 लोग अचानक हादसे का शिकार हो गए, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के अनुसार सभी लोग नदी में गए थे, तभी अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा राहत टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। गोताखोरों की टीम भी नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी और जलाशयों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है, खासकर बरसात और तेज बहाव के दौरान पानी में उतरने से बचने की सलाह दी गई है।