Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को न्याय और राहत दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन कार्यक्रम में जमीन विवाद, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा, आवास, पेंशन और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिन पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने को कहा, ताकि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।