Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

उत्तर-पश्चिमी भारत में गर्मी बढ़ने के आसार, दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

New Delhi: अगले कुछ दिनों में भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति में काफी असमानता रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में तापमान में लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है, जबकि दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

इस बीच, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। केरल और कर्नाटक के लिए रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, जबकि कर्नाटक में सोमवार को रेड अलर्ट है। इस दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है।