Breaking News

ईरान का बड़ा बयान: पाकिस्तान का शुक्रिया, आत्मरक्षा के लिए पूरी ताकत तैयार     |   धनबाद: मुनीडीह के CPP प्लांट में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 की मौत, तीन CISF समेत दर्जनों घायल     |   लेबनान ने गैलीली में दागे रॉकेट, सायरन की आवाजों से गूंज उठा उत्तरी इजरायल     |   अबू धाबी: इंटरसेप्शन के बाद मलबा गिरने से पेट्रोकेमिकल यूनिट में आग, फैक्ट्री ऑपरेशन बंद     |   दीघा घाट पर बनेगा बिहार का पहला LPG आधारित शवदाह गृह     |  

खराब मौसम के चलते दुबई-काठमांडू फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

दुबई से काठमांडू जा रहे एक विमान को वहां खराब मौसम के कारण लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग करायी गई। वहीं, सोमवार शाम बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की जिस उड़ान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, उसके 12 यात्रियों को मंगलवार को दूसरी उड़ानों से भेजा गया। विमान तकनीकी जांच के लिए मंगलवार को भी खड़ा रहा।

फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड-1595 ने दुबई से मंगलवार दोपहर उड़ान भरी था। यह उड़ान जब काठमांडू पहुंची तो वहां का मौसम अचानक खराब हो गया। इस पर उड़ान लखनऊ डाइवर्ट हो गई। लखनऊ एटीसी से अनुमति मिलने के बाद 157 यात्रियों और क्रू सदस्यों के साथ उड़ान की शाम सात बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। 

वहीं, सोमवार को एअर इंडिया की उड़ान आईएक्स-1523 के केबिन के एवियोनिक पैनल में धुंआ दिखने पर पायलट ने एटीसी को मेडे संदेश भेजकर इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी। इस बीच यात्रियों के पास लगे आक्सीजन मास्क खुल गए तो उनके बीच अफरातफरी मच गई। रात में कई यात्रियों को दूसरी उड़ानों से भेजा गया जबकि 12 यात्रियों को होटल में रोका गया था। इंजीनियरों ने मंगलवार को दिन भर पार्किंग नंबर छह पर खड़े विमान की तकनीकी जांच की। तकनीकी गड़बड़ी के कारणों का पता न चलने के कारण अभी विमान लखनऊ में ही खड़ा है। वहीं, इस विमान से सफर कर रहे यात्री हेमरोन माइकल ने कहा कि उनको लखनऊ से दिल्ली की यात्रा का रिवाइज्ड टिकट जारी करने में देरी की गई।