अभिनेता विष्णु विशाल ने कहा कि वे सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। 'वेन्निला कबड्डी कुझु', 'कुल्लनारी कूटूतम' और 'रत्सासन' जैसी तमिल फिल्मों के लिए मशहूर इस अभिनेता ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर ये जानकारी शेयर की। उन्होंने ये भी बताया कि वे जल्द ही अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ अपनी आने वाली फिल्मों से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करेंगे।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, "सोशल मीडिया से एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं.. जल्द ही फिल्म से जुड़े अपडेट्स के साथ वापस आऊंगा.. #IranduVaanam #GattaKusthi2।" इसके बाद वे एक आने वाली तमिल रोमांटिक फिल्म 'इरंडु वानम' और 'गट्टा कुश्ती 2' में नजर आएंगे, जो इसी नाम से 2022 में आई उनकी फिल्म का सीक्वल है।
वे हाल में फिल्म 'आर्यन' में दिखे। इस फिल्म का निर्देशन प्रवीण के ने किया था और इसे विष्णु विशाल स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया था। इसमें सेल्वाराघवन और श्रद्धा श्रीनाथ ने भी अहम भूमिका निभाई थीं। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जांबाज पुलिसवाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शातिर सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश कर रहा है।