Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

लालू प्रसाद ने राजग सरकारों पर लगाया ‘वोट चोरी’ का आरोप, कहा- विपक्ष एकजुट

पटना, तीन नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकारों पर ‘वोट चोरी’ करने का आरोप लगाया और कहा कि पूरा विपक्ष इसके खिलाफ एकजुट है।

लालू प्रसाद का यह बयान कथित वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली के दो दिन बाद आया है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने सोमवार को नयी दिल्ली में लालू प्रसाद से उनकी बेटी मीसा भारती के आवास मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के कार्यकाल को याद किया था। दोनों नेताओं ने संप्रग सरकार के कार्यकाल के साथ ही मनरेगा, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) तथा सूचना का अधिकार (आरटीआई) जैसे कानूनों के क्रियान्वयन को भी याद किया।

सरकार पर वोट चोरी के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर लालू प्रसाद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हां, ऐसा हुआ है।’’

उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के एकजुट होने की बात भी कही और विश्वास जताया कि उसका अभियान अंततः सफल होगा।

वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद (78) उम्र संबंधी कई बीमारियों से पीड़ित हैं जिसके चलते हाल के दिनों में उनकी सार्वजनिक गतिविधियां सीमित हो गई है।

भाषा कैलाश मनीषा अमित

अमित