Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

आतंकवाद वित्तपोषण से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की जम्मू-कश्मीर में छापेमारी

श्रीनगर/नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आतंकवाद वित्तपोषण से जुड़े धनशोधन के एक मामले में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उमर आदिल डार और उसके सहयोगियों से जुड़े मामले में श्रीनगर के कम से कम चार ठिकानों पर छापेमारी की गई।

ईडी के अनुसार, यह जांच डार के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए मददगार के तौर पर काम करने और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहने के आरोपों से संबंधित है।

आरोप है कि डार को पहले भी उसके सहयोगियों के साथ भारी मात्रा में नकदी और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री ले जाते हुए पकड़ा गया था।

डार जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और भारत विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के मामले में करीब चार साल तक जेल में रहा था।

भाषा खारी अमित

अमित

अमित