Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

धनतेरस, दिवाली पर खुला रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी, तीन नवंबर (भाषा) श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दरवाजे दिवाली और धनतेरस पर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे और दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी जारी रहेगी। मंदिर के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, नौ नवंबर की दोपहर श्रृंगार भोग आरती के बाद से 10 नवंबर की शाम सप्तर्षि आरती तक सभी श्रेणियों के टिकट निलंबित रहेंगे।

काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने कहा कि श्रद्धालु दिवाली और धनतेरस के दौरान सामान्य दिनों की तरह ही मंदिर में दर्शन कर सकेंगे, जिसमें ऑनलाइन टिकट बुकिंग के माध्यम से भी दर्शन शामिल है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट बुकिंग का निलंबन केवल निर्धारित अवधि तक ही सीमित रहेगा, ताकि अन्नकूट उत्सव से संबंधित व्यवस्थाएं की जा सकें। उन्होंने कहा कि शेष दिनों में मंदिर की अन्य सभी व्यवस्थाएं और सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

भाषा सं जफर अमित

अमित