Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

कॉनवे अभ्यास सत्र के दौरान सिर में चोट लगने के कारण पहले वनडे से बाहर

ऑकलैंड, तीन नवंबर (भाषा) न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अभ्यास सत्र के दौरान साथी खिलाड़ी मैट हेनरी से टकराने से सिर में चोट लगने (कनकशन) के कारण भारत के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को बताया कि यह टक्कर तब हुई जब दोनों खिलाड़ी श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान हवा में लहराते कैच को लेने की कोशिश कर रहे थे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘डेवोन कॉनवे और मैट हेनरी आज ईडन पार्क में अभ्यास के दौरान कैच लेने की कोशिश करते समय आपस में टकरा गए। दोनों खिलाड़ियों को मौके पर ही चिकित्सा सहायता दी गई और उनके सिर की चोटों का आकलन किया गया।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘कॉनवे को जांच के लिए अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग (ए एंड ई) में ले जाया गया, जहां ‘कलकशन’ की पुष्टि हुई। इस कारण वह कल भारत के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेल पाएंगे।’’

इसमें कहा गया है कि इन दोनों खिलाड़ियों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी और श्रृंखला के बाकी मैचों में उनकी भागीदारी के बारे में उचित समय पर जानकारी दी जाएगी।

भारत ने दोनों टीमों के बीच हाल ही में समाप्त हुई टी20 श्रृंखला 3-2 से जीती थी।

भाषा

पंत

पंत