Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी: हरियाणा से एक आरोपी महिला गिरफ्तार, अब तक 13 लोग हिरासत में

मुंबई, दो नवंबर (भाषा) अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई अपराध शाखा द्वारा हरियाणा से एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किए जाने से अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को रविवार को करनाल से पकड़ा गया। हालांकि, उन्होंने अपराध में उसकी विशिष्ट भूमिका या उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया।

अपराध शाखा के अधिकारी के अनुसार, आरोपी (22) को करनाल पुलिस की मदद से पकड़ा गया और उसे मुंबई लाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही, मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर को श्रॉफ की गाड़ी पर हुई गोलीबारी के सिलसिले में कथित तौर पर गोली चलाने वाले लोगों सहित अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह घटना तब हुई थी जब अभिनेता एक फुटबॉल मैदान से बाहर निकल रहे थे। घटना में 36 वर्षीय अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके कार चालक और पास खड़े एक व्लॉगर घायल हो गए थे।

मामले में गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

भाषा सुमित वैभव

वैभव