मुंबई, दो नवंबर (भाषा) मुंबई की एक अदालत ने 2016 के मारपीट के एक मामले में सोमवार को महापौर रितु तावड़े और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए।
अदालत के समक्ष पेश होने के बाद उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के संबंधित धाराओं के तहत आरोप तय किए गए।
यह घटना 29 जुलाई, 2016 को सांताक्रूज के वाकोला इलाके में स्थित नगर निगम संचालित एक उर्दू माध्यम के स्कूल में हुई थी।
अभियोजन पक्ष का आरोप है कि तावड़े ने छह अन्य लोगों के साथ स्कूल में प्रवेश किया और कैंसर से पीड़ित एक शिक्षक के तबादले को लेकर प्रबंधन के साथ बहस की। इसके बाद आरोपियों ने प्रबंधन को गालियां देनी शुरू कर दीं और स्कूल के दो शिक्षकों के साथ मारपीट की।
इस संबंध में उसी वर्ष 11 अगस्त को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इससे पहले, अदालत में पेश न होने और छूट की मांग करने पर अदालत ने दो मौकों पर उन पर 300 रुपये और 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।
भाषा सुमित वैभव
वैभव