Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

तीसरे ‘अनौपचारिक टेस्ट’ में नहीं खेलेंगे पंत, फिट होने पर सीधे टेस्ट टीम से जुड़ेंगे

(कुशान सरकार)

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) विदेशी सरजमीं पर भारत के प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों में से एक ऋषभ पंत के सात से 10 नवंबर तक लिंकन में होने वाले भारत ए के तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलने की संभावना नहीं है क्योंकि पिछले महीने श्रीनगर में ईरानी कप मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव (साइड स्ट्रेन) की समस्या के बाद उन्हें अभी तक फिट घोषित नहीं किया गया है।

पंत बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मेजबान टीम के खिलाफ भारत ए के अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल होने से पहले उन्हें अनिवार्य फिटनेस परीक्षण पास करना होगा जिसमें वह अभी तक सफल नहीं हुए हैं।

पंत का अगला फिटनेस परीक्षण नौ नवंबर को होगा। ऐसे में उनके भारत ए की ओर से तीसरे टेस्ट मैच में खेलने की कोई संभावना नहीं है।

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक जड़ चुके 28 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पंत के कुछ दिनों में दूसरा अनिवार्य फिटनेस परीक्षण पास करने पर सीधे वेलिंगटन में टीम से जुड़ने की संभावना है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘पंत के न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलने की संभावना बहुत कम है। टीम प्रबंधन उन्हें उबरने के लिए कुछ और दिन देना चाहेगा जिससे कि वह टेस्ट शृंखला के लिए टीम से जुड़ सकें और वेलिंगटन में अभ्यास कर सकें। दूसरे फिटनेस टेस्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।’’

भाषा सुधीर आनन्द सुधीर

आनन्द