Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

एनपीपी में शामिल होने के बाद मेघालय के विधायक पॉल लिंगदोह ने मंत्री पद की शपथ ली

शिलांग, दो नवंबर (भाषा) नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल होने के कुछ दिनों बाद, सोमवार को विधायक पॉल लिंगदोह ने मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल सी.एच. विजयशंकर ने पश्चिम शिलांग के विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

पूर्व पर्यटन मंत्री लिंगदोह के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा और उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग तथा स्नियावभलांग धर मौजूद थे।

मंत्रिमंडल में लिंगदोह को शामिल किये जाने का घटनाक्रम, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के अध्यक्ष एम. लिंगदोह के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद हुआ है। यह इस्तीफा एक ऐसी राजनीतिक उथल-पुथल के बाद आया, जिसमें पार्टी के 12 में से 11 विधायकों ने इस क्षेत्रीय दल को छोड़ दिया।

सितंबर में यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे, जबकि पिछले महीने पॉल लिंगदोह समेत तीन अन्य विधायक मुख्यमंत्री संगमा नीत एनपीपी में शामिल हो गए।

पॉल लिंगदोह ने एम लिंगदोह के इस्तीफे से रिक्त हुई जगह ली है, जिनके पास बिजली, कपड़ा, जल संसाधन और कराधान विभाग की जिम्मेदारी थी।

भाषा सुभाष प्रशांत

प्रशांत