Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) सोमवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि64 न्यायालय लीड पटाखे

दिल्ली-एनसीआर में 7-8 नवंबर को सुबह 6-7 बजे तथा रात 8-10 बजे तक हरित पटाखे चलाने की अनुमति दी गई

नयी दिल्ली: दीपावली से कुछ दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 7 और 8 नवंबर को सुबह छह से सात बजे तथा रात आठ से दस बजे तक हरित पटाखे चलाने की अनुमति दे दी है।

अर्थ91 मोदी लीड नवीकरणीय ऊर्जा

देश में 500 गीगावाट और स्वच्छ ऊर्जा क्षमता जोड़ेंगे, 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश अवसर: मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश में अगले 10-11 साल में 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन क्षमता और जोड़ने का लक्ष्य है। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति में आ रही बाधाओं के बीच यह कदम कोयला, कच्चे तेल जैसे आयातित जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश के प्रयासों को तेज करने का संकेत है।

प्रादे177 तेलंगाना शाह

अमित शाह ने राहुल को एसआईआर पर बहस की चुनौती दी, कहा- सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर तीखा पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि सरकार इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह इस मामले पर सदन में बहस करें।

दि65 राहुल मोदी विदेशी मदद

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘विदेशी मदद’ के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने के लिए विदेशी मदद लेने का आरोप लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सोमवार को पलटवार किया और उन्हें इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी।

प्रादे184 बंगाल भाजपा नवीन लीड राहुल

भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं राहुल: भाजपा अध्यक्ष

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में ‘अराजकता’ फैलाने वालों का नेतृत्व कर रहे हैं और भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं।

दि83 न्यायालय राम मंदिर लीड चढ़ावा

राम मंदिर चढ़ावा ‘चोरी’ मामला : न्यायालय ने स्वतंत्र जांच के अनुरोध वाली याचिकाओं पर सुनवाई बंद की

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों की स्वतंत्र जांच के अनुरोध वाली याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को बंद कर दी और कहा कि अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ स्थानीय अदालत में मुकदमा चलेगा।

दि71 रक्षा लीड युद्धपोत अनुबंध

सरकार ने आठ युद्धपोत खरीदने संबंधी 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि उसने नौसेना के लिए आठ युद्धपोत खरीदने के वास्ते दो सरकारी जहाज निर्माण कंपनियों के साथ 53,866 करोड़ रुपये के अनुबंध किए हैं।

प्रादे196 लीड चक्रवात

चक्रवात ‘मुरासु’ के लिए तैयारियां जारी; भारी बारिश से उड़ानें बाधित

अमरावती/चेन्नई/भुवनेश्वर: एक हफ्ते के भीतर आने वाले दूसरे भीषण चक्रवात का सामना करने की तैयारी कर रहे देश के पूर्वी तटीय राज्यों में भारी बारिश हुई और सोमवार को कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, आपदा राहत टीमों को अलर्ट पर रखा गया और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रादे63 राजस्थान मजदूर तीसरी लीड मौत

राजस्थान : करंट लगने से आठ मजूदरों की मौत, घटना की जांच के आदेश

जयपुर: राजस्थान के झुंझुनू जिले में सोमवार को ब‍िजली का करंट लगने से आठ मजूदरों की मौत हो गई और पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अर्थ80 लीड सीतारमण अर्थव्यवस्था

निजी निवेश बढ़ने तक पूंजीगत व्यय के जरिये वृद्धि को समर्थन देती रहेगी सरकार: सीतारमण

मुंबई: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि निजी क्षेत्र का निवेश बढ़ने तक सरकार पूंजीगत व्यय के जरिये आर्थिक वृद्धि को समर्थन देना जारी रखेगी।

वि12 वियतनाम लीड डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वियतनाम के मंत्री से मुलाकात की, सुरक्षा सहयोग पर की चर्चा

हनोई: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को वियतनाम के जन सुरक्षा मंत्री जनरल लुओंग टैम क्वांग के साथ उच्चस्तरीय वार्ता के दौरान सुरक्षा के क्षेत्र में जारी सहयोग की समीक्षा की और मौजूदा बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

वि4 नेपाल भारतीय बचाए

नेपाल के राष्ट्रीय उद्यान में फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया

काठमांडू: नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सोमवार को निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खेल23 खेल एशिया राइजिंग भारत ए टीम

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में अभिषेक और सूर्यवंशी, तिलक को कप्तानी

नयी दिल्ली: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 19 से 29 नवंबर तक दोहा में होने वाले एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय मजबूत भारत ए टीम में शामिल किया गया।

खेल31 खेल ओलंपिक युवा लीड भारत

युवा ओलंपिक: जूडो में खुशबू का पदक पक्का, धिनिधि भी तैराकी के फाइनल में पहुंची

डकार (सेनेगल): खुशबू राजकभाई दरजादा ने सोमवार को युवा ओलंपिक खेलों के जूडो फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनकर महिला 63 किग्रा वर्ग में भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव