नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस साल के पहले आठ महीनों में ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 1,920 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इनमें से 702 मोबाइल फोन जुलाई और अगस्त के दौरान बरामद किए गए, जबकि इनमें से 534 फोन उनके असली मालिकों को पहले ही सौंपे जा चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य खोए, चोरी हुए और गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें नागरिकों को लौटाने के माध्यम से जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत करना है।
पुलिस के अनुसार, एक जुलाई से 31 अगस्त के बीच 702 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसी के साथ एक जनवरी से अब तक इस प्रकोष्ठ द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल संख्या 1,920 हो गई है।
पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है।
भाषा
संतोष पवनेश
पवनेश