कोल्हापुर में महादेवी के नाम से पहचानी जाने वाली हथिनी माधुरी अब वापस कोल्हापुर लौटेंगी। हाई-पावर्ड कमेटी (HPC) ने 9 सितंबर 2026 को अपने विस्तृत आदेश में उनकी कोल्हापुर वापसी की अनुमति दी है। इस फैसले के बाद Vantara ने बयान जारी कर कहा है कि वह HPC के आदेश का पूरी तरह पालन करेगा और माधुरी के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।
Vantara ने बताया कि माधुरी को 30 जुलाई 2025 को HPC के निर्देशों के तहत जामनगर स्थित Vantara लाया गया था। संस्था के मुताबिक, उसने माधुरी की कस्टडी की मांग नहीं की थी, बल्कि सक्षम प्राधिकरणों के निर्देश के बाद उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाई थी। HPC के निर्देशों को बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था।

Vantara ने कहा कि वह कोल्हापुर के लोगों की माधुरी के प्रति भावनाओं को समझता है और उनका सम्मान करता है। महाराष्ट्र सरकार, अधिकारियों, हितधारकों और समुदाय के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद संस्था ने 6 अगस्त 2025 को भी स्पष्ट किया था कि वह सक्षम प्राधिकरणों के निर्देशों का पालन करेगी।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पक्षों को अपनी दलीलें हाई-पावर्ड कमेटी के सामने रखने का निर्देश दिया। सभी पक्षों को सुनने, रिपोर्ट मंगाने और नंदानी स्थित सुविधा का निरीक्षण करने के बाद HPC ने 9 सितंबर 2026 को माधुरी को कोल्हापुर वापस भेजने की अनुमति दे दी। हालांकि, HPC ने वापसी के साथ कई शर्तें भी तय की हैं। इसके तहत माधुरी का किसी जुलूस या अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। उन्हें 24 घंटे देखभाल उपलब्ध करानी होगी और हर पखवाड़े उनकी मेडिकल जांच करानी होगी। Vantara ने कहा कि वह HPC के आदेश और उसके अधिकार का पूरा सम्मान करते हुए सभी निर्देशों का पालन करेगा।

Vantara के मुताबिक, माधुरी की स्वास्थ्य स्थिति को लगातार पशु चिकित्सकीय देखभाल के जरिए स्थिर किया गया है। हालांकि, उनकी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। ऐसे में उन्हें आगे भी उचित देखभाल, सहायक उपचार और नियमित पशु चिकित्सा निगरानी की जरूरत रहेगी। संस्था ने कहा कि माधुरी के कोल्हापुर लौटने के बाद भी उनकी देखभाल को लेकर उसकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी। Vantara ने बताया कि माधुरी की वापसी को देखते हुए उनके रहने की व्यवस्था, पशु चिकित्सा सुविधाओं, मेडिकल उपकरण, दवाइयों और अन्य जरूरी चीजों की व्यवस्था में सहयोग किया गया है।
HPC के निर्देशों के अनुसार, Vantara के पशु चिकित्सक हर पखवाड़े कोल्हापुर जाकर माधुरी की मेडिकल जांच करेंगे। जांच की रिपोर्ट सक्षम अधिकारियों को भी सौंपी जाएगी। संस्था के मुताबिक, इसका उद्देश्य उनकी देखभाल में निरंतरता बनाए रखना और उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण की निगरानी सुनिश्चित करना है। Vantara ने बताया कि माधुरी जिस नंदानी स्थित परिसर में लौटेंगी, वहां उपलब्ध बुनियादी ढांचे के भीतर उनके लिए बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास किया गया है।

हालांकि, संस्था के अनुसार टाउन प्लानिंग से जुड़ी कुछ समस्याओं के कारण फिलहाल वहां बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे में बदलाव नहीं हो सका है। ट्रस्ट की जमीन से होकर गुजरने वाली सड़क के कारण विकास के लिए उपलब्ध जमीन भी सीमित है। Vantara ने कहा कि माधुरी के नई जगह पर व्यवस्थित होने के बाद वह स