Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

केरलम: कोट्टयम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नवजात के शरीर में मिली सुई, मामला दर्ज

कोट्टयम, पांच सितंबर (भाषा) केरलम के कोट्टयम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वर्ष 2025 में इलाज के दौरान एक नवजात बच्ची के शरीर में कथित रूप से सुई छूट जाने के मामले की जांच के संबंध में राज्य बाल अधिकार आयोग ने शनिवार को मामला दर्ज किया, जबकि अस्पताल ने तीन-सदस्यीय समिति गठित की। तिरुवनंतपुरम में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष सिसिली जोसेफ ने मामला दर्ज किया है।

आयोग ने कोट्टयम जिला पुलिस अधीक्षक और अस्पताल अधीक्षक से इस मामले में रिपोर्ट तलब करने का फैसला किया है।

कोट्टयम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने भी घटना की जांच के लिए तीन-सदस्यीय समिति गठित की है।

अस्पताल सूत्रों ने शनिवार को कोट्टयम में यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, समिति की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ. फ्रेडरिक पॉल करेंगे।

स्त्री रोग विभाग की प्रमुख डॉ. आर. बीना कुमारी और सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. बिन्नी जॉन समिति के अन्य सदस्य हैं।

अधिकारियों ने बताया कि समिति बच्चे के परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की विस्तार से जांच करेगी।

परिवार के अनुसार, अंजू और विनेश की छोटी बेटी के जन्म के करीब एक साल बाद उसके शरीर के अंदर सुई होने का पता चला।

अंजू ने 24 जून, 2025 को कोट्टयम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था।

जन्म के दूसरे दिन बुखार और पीलिया के लक्षण दिखने के बाद नवजात को नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

परिवार ने आरोप लगाया कि कोट्टयम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान ही बच्ची के शरीर के अंदर सुई छूट गई थी।

परिवार के मुताबिक, जुलाई 2026 में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जांच के दौरान बच्ची की दाईं पसलियों के पास सुई का पता चला, जिसके बाद सर्जरी के जरिये उसे बाहर निकाला गया।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश