Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

महाराष्ट्र: नासिक के रामकुंड में स्नान के दौरान डूबने से बालक की मौत

नासिक, पांच सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी नदी के तट पर स्थित रामकुंड में शनिवार सुबह स्नान करते समय मुंबई के 11 वर्षीय एक बालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुंबई के घाटकोपर पूर्व निवासी गोपाल उमेश गुप्ता के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर नासिक आया था।

पुलिस ने बताया कि गोपाल का परिवार और कुछ अन्य लोग तीर्थयात्रा के लिए नासिक आए थे। शनिवार सुबह कुछ लोग रामकुंड में स्नान कर रहे थे, तभी गोपाल पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और डूबने लगा।

पुलिस के अनुसार जीवनरक्षक दल ने उसे पानी से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पंचवटी थाने में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा खारी अविनाश

अविनाश

अविनाश