Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

नेपाल त्रासदी : मलबे में दबे मकान में फंसी महिला को 10 दिन के बाद बचाया गया

नुवाकोट (नेपाल), पांच सितंबर (भाषा) नेपाल में नुवाकोट जिले के बेत्रावती में, मलबे में दबे चार मंजिला घर की ऊपरी मंजिल में करीब दस दिन से फंसी 60 वर्षीय महिला को जिंदा बचाया गया है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

‘द काठमांडू पोस्ट’ अखबार में शनिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक बिदुर नगर पालिका-10 के एक घर से चंद्रिका श्रेष्ठ बेहोशी की हालत में मिली।

खबर के मुताबिक, सशस्त्र पुलिस बल की नौ-सदस्यीय टीम द्वारा बचाए जाने के बाद श्रेष्ठ को शुरुआती इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से त्रिशूली स्थित नेपाली सेना की मैथिली बैरक ले जाया गया।

अखबार ने नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के हवाले से खबर दी कि जरूरत पड़ने पर श्रेष्ठ को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया जा सकता है।

भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ के 11वें दिन भी बचाव अभियान जारी है। इस बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी, जिसमें 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई और करीब 5,000 लोग लापता हो गए।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप