Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

पढ़ाई में एआई और नयी प्रौद्योगिकियां निभा सकती हैं अहम भूमिका: झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन

रांची, पांच सितंबर (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) और नयी प्रौद्योगिकियां शिक्षण को अधिक सहज, प्रभावी और विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

सोरेन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार का संकल्प नयी पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “समय के साथ शिक्षा व्यवस्था भी बदल रही है। एआई और नयी प्रौद्योगिकियां शिक्षण को अधिक सहज, प्रभावी और विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की कमियों को दूर करने और इसे मजबूत बनाने के लिए प्रभावी सुधार लागू करने की दिशा में हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

सोरेन ने कहा, ‘‘हमारा संकल्प है कि आधुनिक तकनीक के साथ नयी पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनका विकास किया जाए, साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति, मूल्यों और विरासत से भी जोड़े रखा जाए।”

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया।

गंगवार ने ‘एक्स’ पर कहा, “ज्ञान का प्रकाश फैलाने और विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने वाले सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।”

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश