Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

अंतिम क्षणों में तीन बोगी करने के बावजूद शर्मा शीर्ष 10 में बरकरार

क्रान्स मोंटाना (स्विट्जरलैंड), पांच सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने आखिरी छह होल में तीन बोगी की लेकिन इसके बावजूद वह ओमेगा यूरोपियन मास्टर्स के दूसरे दौर के बाद शीर्ष-10 में बने रहने में कामयाब रहे।

डीपी वर्ल्ड टूर में दो बार जीत हासिल कर चुके 30 वर्षीय शर्मा ने दूसरे दौर में छह बर्डी लगाई और चार बोगी की। इस तरह से उन्होंने इस दौर में दो अंडर 68 का स्कोर बनाया।

शर्मा ने पहले दौर में छह अंडर 64 का शानदार स्कोर बनाया था। इस तरह से अब उनका कुल स्कोर आठ अंडर है और वह संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं।

इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी युवराज संधू ने पांच अंडर 65 का स्कोर बनाया, जो उनके पहले दौर के 77 के स्कोर से 12 शॉट बेहतर था। लेकिन फिर भी वह कट में जगह नहीं बना पाए।

भाषा

पंत

पंत