Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

ओडिशा में सरकारी दंत चिकित्सकों को हर महीने 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी

भुवनेश्वर, 29 अगस्त (भाषा) ओडिशा मेडिकल सर्विसेज (डेंटल) कैडर के तहत कार्यरत स्नातकोत्तर डिग्रीधारी दंत चिकित्सकों के लिए राज्य सरकार ने शनिवार को 20,000 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

यह प्रोत्साहन राशि 29 अगस्त से प्रभावी होगी। इसका लाभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत कार्यरत उन दंत चिकित्सकों को मिलेगा, जिनके पास राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) से मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज की स्नातकोत्तर डिग्री होगी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि यह प्रोत्साहन राशि स्नातकोत्तर दंत चिकित्सकों को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में अपनी सेवाएं जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश