Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

दिल्ली पुलिस के हस्तक्षेप की वजह से यूरोप-एशिया कार्यक्रम रद्द किया : आयोजक

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) यूरोप-एशिया संबंधों पर शनिवार को आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस के ‘बिना कारण बताए किये गए हस्तक्षेप’ की वजह से अंतिम समय में रद्द कर दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजक फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (एफसीसी साउथ एशिया) और हैंड इन हैंड फाउंडेशन ने देर शाम आयोजन रद्द करने की घोषणा की।

दिल्ली पुलिस ने हालांकि कार्यक्रम में दखल देने से इनकार किया।

आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम रद्द करने का फैसला बहुत कम समय में बताया गया और यह उनके नियंत्रण से बाहर था।

एक बयान में कहा गया, ‘‘इसलिए, हम अपने आमंत्रित वक्ताओं, राजनयिकों, मीडिया प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और अन्य प्रतिभागियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इसमें शामिल होने की योजना बनाई थी।’’

यह बयान एफसीसी साउथ एशिया और आईपैक, हैंड इन हैंड फाउंडेशन एएसबीएल और अन्य आयोजन सहयोगियों के अध्यक्ष डॉ. वाएल अव्वाद ने जारी किया।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश