Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

दिल्ली: महापौर ने भलस्वा में कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए अधिक मशीनें लगाने के निर्देश दिए

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने शनिवार को अधिकारियों को भलस्वा में कूड़े के पहाड़ वाली जगह पर अतिरिक्त मशीनें लगाने का निर्देश दिया ताकि वहां जमा कचरे को तय समयसीमा में हटाया जा सके।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वाही ने कूड़े के पहाड़ वाली जगह का निरीक्षण करने और कचरा निस्तारण कार्य की समीक्षा करने के बाद कहा कि अब वहां करीब चार से पांच लाख टन कचरा बचा है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल इस स्थल पर रोजाना करीब 15,000 टन कचरे का प्रसंस्करण किया जा रहा है।

महापौर ने अधिकारियों को अधिक मशीनें लगाकर काम की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया।

बयान के मुताबिक, वाही ने कूड़े के पहाड़ वाली जगह पर जमा हो रहे नए कचरे के निपटारे की मौजूदा गति को दोगुना करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सितंबर के बाद कचरा निस्तारण की प्रक्रिया में और तेजी आएगी।

वाही ने बताया कि स्थल पर कचरे से ऊर्जा बनाने वाले संयंत्र की स्थापना का काम जारी है और इससे कचरे के निपटारे में मदद मिलेगी।

भलस्वा में दिल्ली के तीन प्रमुख पुराने कूड़े के पहाड़ में से एक है।

इसके अलावा गाजीपुर और ओखला में भी ऐसे ही कूड़े के पहाड़ हैं, जहां जमा कचरे को हटाने के लिए प्रयास जारी हैं।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश