Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

निश्चल चंद भारतीय जूनियर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री के पुरुष एकल फाइनल में

पुणे, 29 अगस्त (भाषा) निश्चल चंद ने शनिवार को यहां दूसरे वरीय जगशेर सिंह खंगुरा को हराकर भारतीय जूनियर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री के पुरुष एकल फाइनल में जगह बना ली।

टूर्नामेंट में 16वीं वरीयता प्राप्त निश्चल ने खंगुरा को कड़े मुकाबले में 18-21, 21-18, 21-16 से शिकस्त दी।

फाइनल में निश्चल का सामना शीर्ष वरीय देव रुपारेलिया से होगा जिन्होंने सेमीफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त प्रणव मंजूनाथ को 15-21, 21-17, 21-13 से हराया।

महिला एकल वर्ग में भारत की गाथा सूर्यवंशी ने थाईलैंड की पत्तानुन थियानापार्नपोर्नचोक को 15-21, 21-15, 21-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में गाथा का मुकाबला दूसरी वरीय इशिता नेगी से होगा जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में ऋषिका नंदी को 21-14, 22-20 से हराया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द