Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

हैती : हिंसक गिरोह ने अपहृत महिलाओं को मुक्त किया

पोर्ट ऑ प्रिंस, 29 अगस्त (एपी) कैरबियाई देश हैती के एक गिरोह ने अपहृत छह बच्चों और सात महिलाओं को मुक्त कर दिया है। इस गिरोह ने करीब एक हफ्ते पहले राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के पास एक समुदाय पर जानलेवा हमला करके 50 से अधिक लोगों को अगवा कर लिया था। यूनीसेफ ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र की बच्चों की एजेंसी ने शुक्रवार देर रात बताया कि मुक्त किए गए लोगों में दो साल से कम उम्र के तीन बच्चे, सात साल का एक बच्चा और दो किशोर लड़कियां शामिल हैं।

हैती में यूनिसेफ के उप प्रतिनिधित्व यानिग डुसार्ट ने बताया, ‘‘हैती में बच्चों के लिए खतरा बनी हिंसा के बीच, इस रिहाई से उम्मीद की एक दुर्लभ किरण जगी है।’’

एपी धीरज माधव

माधव