Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर में समृद्धि एक्सप्रेसवे के निकट पीएनजी पाइपलाइन लीक हुई

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), 29 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शनिवार शाम मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे के किनारे से गुजर रही पीएनजी पाइपलाइन में रिसाव का पता चला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाम 6:15 बजे दौलताबाद पुलिस थाना क्षेत्र के ताकलेवाड़ी शिवर इलाके में पाइपलाइन में रिसाव का पता चला।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, 'पाइपलाइन के वाल्व बंद कर दिए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर यातायात नहीं रोका गया।”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश