Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

गुजरात के भावनगर में करंट लगने से शेरनी की मौत के मामले में किसान गिरफ्तार

भावनगर (गुजरात), 29 अगस्त (भाषा) गुजरात के भावनगर जिले में वन विभाग ने मक्के की फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर फैलाए गए करंट की चपेट में आने से शेरनी की मौत के मामले में एक किसान को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना 27 अगस्त को महुवा तालुका के बोरड़ी गांव इलाके में हुई।

अधिकारियों के अनुसार, किसान गोबरभाई दादूभाई मकवाणा पर खेत के चारों ओर लगाई गई बाड़ में अवैध रूप से बिजली का करंट छोड़ने का आरोप है।

इस मामले में गिरफ्तारी के बाद किसान को शनिवार को भावनगर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

महुवा रेंज के वन अधिकारी दिलीप गढ़वी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “बोरड़ी निवासी आरोपी किसान को शनिवार को महुवा के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच बी शर्मा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।”

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खेत के चारों ओर फैलाए गए करंट की चपेट में आकर पांच से नौ साल की उम्र की एक शेरनी मर गई।

बयान में कहा गया है कि यह खेत नंदलाल भीखालाल जानी की जमीन पर स्थित है और पिछले तीन वर्ष से मकवाणा इसपर खेती कर रहा है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश