Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

अचानक आई बाढ़ के बाद नेपाल, तिब्बत में कर्नाटक के 28 लोग फंसे

बेंगलुरु, 28 अगस्त (भाषा) कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को बताया कि अचानक आई बाढ़ के बाद कर्नाटक के 28 लोग नेपाल और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में फंसे हुए हैं या उनका पता नहीं चल पा रहा है, जबकि चार लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और प्रभावित लोगों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों के बचाव और सुरक्षित वापसी के लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय और नयी दिल्ली में कर्नाटक भवन के स्थानीय आयुक्त के साथ लगातार संपर्क में है।

कर्नाटक सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार शाम 5 बजे तक, राज्य आपदा अभियान केंद्र ने नेपाल में फंसे या लापता राज्य के 28 लोगों की जानकारी जुटा ली थी।

सरकार ने कहा, ‘‘इनमें से 23 लोग बेंगलुरु शहरी जिले से, दो मैसूर जिले से, एक धारवाड़ जिले से, एक उडुपी से और एक विजयनगर जिले से हैं।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 28 लोगों में से चार के सुरक्षित होने की पुष्टि हो गई है जबकि बाकी 24 लोगों का पता लगाने के लिए खोज जारी है।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश