Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

उप्र : फर्जी पहचान पत्र बनाने और सैन्य परिसरों में प्रवेश की कोशिश के आरोप में दो गिरफ्तार

मथुरा (उप्र), 28 अगस्त (भाषा) पुलिस और सैन्य खुफिया विभाग ने मथुरा में अलग-अलग अभियानों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक पर कथित तौर पर जासूसी के इरादे से जाली पहचान पत्र का उपयोग करके सैन्य परिसरों में प्रवेश करने की कोशिश करने का आरोप है। अधिकारियों ने कहा।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कोसी कलां के खरोट निवासी राजाराम (23) को बुधवार को कथित तौर पर जाली पहचान पत्र के साथ सैन्य क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया।

उसके पास से एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पासबुक, तीन सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को एक संयुक्त अभियान में सदर बाजार पुलिस और सैन्य खुफिया विभाग ने फर्जी पहचान पत्र बनाने के आरोप में अलीगढ़ जिले के बलरामपुरा निवासी आकाश कुमार (22) को गिरफ्तार किया, जो वर्तमान में बुलंदशहर में रह रहा था।

विज्ञप्ति के मुताबिक उसके पास से दो मोबाइल फोन, छह जाति प्रमाण पत्र, छह निवास प्रमाण पत्र, एक लैपटॉप, सात अंकपत्र, 12 आधार कार्ड, एक मतदाता पहचान पत्र, 12 डेबिट कार्ड, दो पैन कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ सदर बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज