Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

विमानन क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सर्वम में निवेश करेगी इंडिगो वेंचर्स

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की उद्यम पूंजी इकाई इंडिगो वेंचर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी 'सर्वम' में निवेश करेगी।

निवेश की वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

बयान के अनुसार, यह निवेश इंडिगो और सर्वम के बीच पहले से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाता है। दोनों कंपनियां एआई प्रौद्योगिकी के जरिये विमानन कंपनी में ग्राहक अनुभव बेहतर करने, कर्मचारियों को अधिक सक्षम बनाने और जटिल परिचालन प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए काम कर रही हैं।

बयान में कहा गया कि यह निवेश इंडिगो में एआई आधारित नवाचार और परिचालन उत्कृष्टता को गति देने के लिए दीर्घकालिक आधार तैयार करेगा।

सर्वम देश की पूर्ण-प्रणाली वाली स्वदेशी एआई कंपनी है। इंडिगो वेंचर्स सर्वम के सीरीज-बी वित्तपोषण दौर के तहत निवेश करेगा।

बयान के मुताबिक, इंडिगो और सर्वम ग्राहक अनुभव, कर्मचारियों की उत्पादकता और विमानन परिचालन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में एआई अनुप्रयोगों को विकसित और परखना जारी रखेंगे। सफल अनुप्रयोगों को इंडिगो के पूरे नेटवर्क में लागू करने की भी संभावना होगी।

इंडिगो के मुख्य डिजिटल एवं सूचना अधिकारी नीतन चोपड़ा ने कहा कि सर्वम के साथ साझेदारी से कंपनी को भारत में विकसित और घरेलू बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार अत्याधुनिक एआई क्षमताओं तक पहुंच मिलेगी।

भाषा योगेश रमण

रमण