Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

राजस्थान: हाईटेंशन बिजली तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 28 अगस्त (भाषा) पुलिस ने बिजली की 'हाईटेंशन' लाइन से तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीकर जिला पुलिस की विशेष टीम और नीमकाथाना सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के 12 कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, एक पिकअप वाहन, एक कार और एक एसयूवी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा चोरी से अर्जित राशि से खरीदे गए दो आईफोन भी बरामद किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान थाना सदर नीमकाथाना और थाना डाबला क्षेत्र में पावरग्रीड वटामन ट्रांसमिशन लिमिटेड के 765 केवी डी/सी सीकर-2 से नरेला टीएल परियोजना के तहत बिछाई जा रही हाईटेंशन लाइन से करीब 103 किलोमीटर क्षेत्र में तार चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। चोरी किए गए तार की अनुमानित कीमत पांच से छह करोड़ रुपये बताई गई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरोह के कुछ अन्य फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज बगड़िया, मोहित जाखड़, लोकेश मेहरानिया, विजय कुमार, सचिन कुमार सैनी, दीपक मीणा, राहुल यादव, हनुमान मीणा उर्फ अभी, जगदीश बावरिया, मोनू जाट, हिमांशु नायक व सुनील गुर्जर के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से मामले में पूछताछ की जा रही है।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज