Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

असम : जिम में व्यायाम करते समय डॉक्टर की मौत

नागांव, 28 अगस्त (भाषा) असम के नागांव मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक डॉक्टर की स्थानीय जिम में व्यायाम करते समय मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को शहर के डिमोरुगुरी इलाके के एक जिम में हुई।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 50 वर्षीय शाहीन अहमद को व्यायाम करते समय अचानक गिरते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि जिम में मौजूद लोग अहमद की मदद के लिए दौड़े और उन्हें पानी दिया, लेकिन डॉक्टर की मौके पर ही संभवत: दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन शुरुआती जांच से पता चलता है कि अहमद को दिल का दौरा पड़ा।

भाषा शफीक नरेश

नरेश