Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

आरपीएफ ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर अकेली घूम रही नाबालिग लड़की को बचाया

जम्मू, 28 अगस्त (भाषा) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर अकेली घूमती हुई एक नाबालिग लड़की को बचाकर उसे परामर्श और परिवार से मिलाने के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर नियमित गश्त के दौरान आरपीएफ कर्मियों ने उसे अकेला देखा।

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर एक महिला कांस्टेबल को बुलाया गया जिसने लड़की से बातचीत की।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है और उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि लड़की ने अधिकारियों को बताया कि पिता द्वारा डांटे जाने के बाद वह अपने परिवार को बिना बताए घर से निकल गई थी।

इसके बाद लड़की को जम्मू स्थित आरपीएफ चौकी लाया गया और यहां आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से परिवार से मिलाने के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया।

यह बचाव अभियान 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत चलाया गया। यह अभियान रेलवे स्टेशनों पर बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जाता है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश