Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

केरलम: ओणम कार्यक्रम के दौरान नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोझिकोड (केरलम), 28 अगस्त (भाषा) कोझिकोड में ओणम समारोह के दौरान एक नाबालिग लड़की का 'यौन उत्पीड़न' करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पय्योली के पल्लिक्करा निवासी मोहम्मद रफी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को पय्योली में ओणम के जश्न के दौरान आठवीं कक्षा की एक छात्रा रस्साकशी का मुकाबला देख रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ एक से अधिक बार 'गलत व्यवहार' किया।

घटना के बाद लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद रफी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि रफी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप