Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

आशीष शेलार ईएसजीएफ के अध्यक्ष चुने गए

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद के बोर्ड सदस्य अधिवक्ता आशीष शेलार को शुक्रवार को यहां ई-स्पोर्ट्स खेल महासंघ (ईएसजीएफ) का अध्यक्ष चुना गया।

महाराष्ट्र सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, एआई और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री शेलार को यहां हुई ईएसजीएफ की बोर्ड बैठक के दौरान अध्यक्ष चुना गया। कार्यवाहक अध्यक्ष अधिवक्ता नंदन झा और चेयरपर्सन अशोक ध्यानचंद ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

ईएसजीएफ की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘बैठक में मौजूद सभी सदस्यों और राज्य प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया। ’’

ईएसजीएफ भारत में ई-स्पोर्ट्स और ‘माइंड स्पोर्ट्स’ के प्रचार, नियमन और विकास के लिए काम करने वाला राष्ट्रीय संगठन है। इसे भारतीय पैरालंपिक समिति से मान्यता प्राप्त है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द