Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

अरुणाचल प्रदेश में हुए हादसे में बंगाल के एनईआरआईएसटी छात्र की मौत

ईटानगर, 28 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-415 पर एक दोपहिया वाहन के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से एनईआरआईएसटी के अंतिम वर्ष के एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के कूचबिहार निवासी गगन पॉल के रूप में हुई है।

पॉल, 'नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी' (एनईआरआईएसटी) में कृषि अभियांत्रिकी के अंतिम वर्ष का छात्र था।

आईसीआर नाहरलागुन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषि लोंगडो ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे निरजुली थाने के सामने नियमित जांच कर रही पुलिस टीम की नजर दुर्घटनास्थल पर पॉल पर पड़ी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि छात्र सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था; उसकी बिना गियर वाली स्कूटर डिवाइडर से टकरा गई थी।

पुलिसकर्मियों ने घायल छात्र को पुलिस वाहन से इलाज के लिए नाहरलागुन स्थित 'टोमो रिबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज' (टीआरआईएचएमएस) पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप