Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

बंगाल: नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत ने महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव तुरंत कराने की मांग की

कोलकाता, 28 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है। उन्होंने राज्य के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में तुरंत छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुटों में से एक का नेतृत्व करने वाले बनर्जी ने यह भी कहा कि उनका गुट पार्टी में छात्र नेताओं के पद पर रहने वालों के लिए अधिकतम आयु सीमा तय करने पर विचार कर रहा है।

उन्होंने तृणमूल के अपने गुट के छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी एकमात्र मांग सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संगठनों के चुनाव कराने की है, क्योंकि इसके बिना छात्रों का आंदोलन प्रभावित होगा।’’

बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार की गलतियों का फायदा उठाकर भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीता, लेकिन अब भाजपा छात्र संगठनों के चुनाव कराने के लिए कदम नहीं उठा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि छात्र संघों के चुनाव होंगे या नहीं।’’

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल के गुट की ओर से ऋतब्रत बनर्जी पर अक्सर भाजपा के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया जाता रहा है, जबकि वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। टीएमसी के छात्र शाखा का नाम तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) है।

भाषा संतोष माधव

माधव