Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में लैंडिंग के दौरान अलायंस एयर के विमान का टायर फटा, सभी 41 लोग सुरक्षित

बिलासपुर, 28 अगस्त (भाषा) दिल्ली से बिलासपुर आ रहे एक विमान का टायर शुक्रवार को बिलासपुर हवाईअड्डे पर उतरते समय फट गया। हालांकि, विमान में सवार सभी 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे विमान के हवाई अड्डे पर उतरते समय हुई। उन्होंने बताया कि अलायंस एयर के इस विमान (उड़ान संख्या 9आई613)में घटना के समय 37 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि लैंडिंग के समय विमान के बाईं ओर का टायर पंचर हो गया।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद सभी यात्रियों और चालक दल सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और रनवे से टर्मिनल बिल्डिंग तक लाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विमानन कंपनी ने बिलासपुर से आगे जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा सं संजीव

धीरज

धीरज

धीरज