Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

तमिलनाडु के कडलूर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

कडलूर (तमिलनाडु), 28 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के सेतियाथोप्पु के पास चार लेन वाले राजमार्ग पर शुक्रवार को ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना अनैवारी गांव के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कवलाकुडी गांव के रहने वाले सुबाकन्नन (19), विनोद (18) और सूर्या (19) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन को राजमार्ग के किनारे छोड़कर फरार हो गया।

सेतियाथोप्पु पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप