Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने रक्षाबंधन पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

चंडीगढ़, 28 अगस्त (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के उनके समकक्ष नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर ‘राखी’ बांधती हैं।

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पंजाबी में एक पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, “‘रखड़ी’ के पर्व पर सभी पंजाबियों को हार्दिक बधाई।” उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक है।

मान ने कहा, “आज राखी के इस पवित्र अवसर पर मैंने अपनी बहन से अपनी कलाई पर राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया... मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुनिया की सभी बहनें हमेशा खुश, स्वस्थ और समृद्ध रहें...।”

एक अन्य पोस्ट में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा, “बहनों से मिले अपार प्रेम और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। हम पंजाब की बेटियों और बहनों के सम्मान और सुरक्षा की रक्षा के लिए हमेशा दृढ़ता से उनके साथ खड़े रहने को प्रतिबद्ध हैं। पंजाबियों के कल्याण के प्रति हमारी ईमानदार प्रतिबद्धता हमेशा अडिग रहेगी।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

सैनी ने ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, “पवित्र पर्व ‘रक्षाबंधन’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सुख-शांति लेकर आए तथा भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास का रिश्ता मजबूत बना रहे।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा