Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

दक्षिणपूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति को चाकू घोंपकर जख्मी करने के आरोप में छह किशोर गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति पर कथित रूप से हमला करने, उसे चाकू घोंपने और उसका मोबाइल फोन छीनने के आरोप में छह किशोरों को पकड़ा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे ओखला फेज-तीन में श्याम नगर के पास हुई।

पीड़ित सुब्रत मन्ना (26) हरकेश नगर से लौटते समय अपेक्षाकृत अंधेरे रास्ते से गुजर रहा था, जब उसे चाकुओं से लैस हमलावरों के एक समूह ने रोक लिया।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनीत कुमार ने कहा कि आरोपियों ने मन्ना के साथ मारपीट की और उस पर कई बार चाकू से वार किया और उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गए। पीड़ित को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी, और अन्य स्रोतों का इस्तेमाल किया और पाया कि मामले में छह किशोर शामिल थे।

डीसीपी ने बताया कि सभी छह किशोरों को पकड़ लिया गया और लूटा गया मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है कि क्या किशोर इसी तरह की अन्य घटनाओं में शामिल थे।

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश