Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मप्र: मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में चार वर्षीय बच्ची सहित तीन की मौत

रीवा (मप्र), 28 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के रीवा जिले में मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में 54 वर्षीय व्यक्ति और उसकी चार वर्षीय नातिन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान स्कूटी सवार बबलू तिवारी, उनकी चार वर्षीय नातिन शिवी और मोटरसाइकिल सवार पंकज सिंह (22) के रूप में हुई है। हादसे में तिवारी का पांच वर्षीय नाती शक्ति घायल हो गया।

पुलिस निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार शाम गुढ़ थाना क्षेत्र में सड़क के एक मोड़ के पास हुआ। तिवारी रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए स्कूटी से गुढ़ गए थे और दोनों बच्चे उनके साथ थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तिवारी और दोनों बच्चे सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यादव ने बताया कि शिवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तिवारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल तेज गति से चल रही थी। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो धीरज

धीरज