Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

संस्कृत भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का मूल आधार है : अमित शाह

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ‘विश्व संस्कृत दिवस’ ​​के मौके पर बधाई दी और इस भाषा को भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का मूल आधार बताया।

गृह मंत्री ने रक्षाबंधन पर भी नागरिकों को बधाई दी।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संस्कृत भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का आधार है और यह भाषा जितनी प्राचीन है, उतनी ही वैज्ञानिक भी है।

उन्होंने कहा, ‘‘संस्कृत में लिखे गए वेद, उपनिषद और शास्त्र सदियों से मानवता को ज्ञान के रास्ते पर ले जा रहे हैं।’’

शाह ने उन सभी विद्वानों और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया, जिन्होंने संस्कृत भाषा को संरक्षित करने और इसे नयी पीढ़ियों तक पहुंचाने में अविस्मरणीय योगदान दिया है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप