Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

वेलावन सेंथिलकुमार बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश फाइनल में

बुडापेस्ट, 28 अगस्त (भाषा) भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपने हमवतन वीर चोटरानी को हराकर हंगरी की राजधानी में चल रहे 43,500 अमेरिकी डॉलर के पीएसए कॉपर टूर्नामेंट बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश के फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में सेंथिलकुमार का मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी बालाज फरकास से होगा।

विश्व रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज और यहां आठवीं वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार ने तीसरी वरीयता प्राप्त चोटरानी को 9-11, 11-8, 11-7, 1-11, 12-10 से हराकर अपने 15वें पीएसए टूर फाइनल में जगह बनाई।

सेंथिलकुमार ने क्वार्टरफाइनल में मलेशिया के विश्व के नंबर 18 और शीर्ष वरीयता प्राप्त ईन यो एनजी को 11-2, 11-9, 11-8 से हराया था।

यह टूर पर सेंथिलकुमार और फरकास की तीसरी भिड़ंत होगी। हंगरी के खिलाड़ी 2019 में हुए मुकाबले में जीत हासिल की थी जबकि भारतीय खिलाड़ी ने 2024 में जीत दर्ज की थी।

भाषा

पंत नमिता

नमिता