Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

टीवीएस मोटर ने पेमैन कारगर को सीईओ, निदेशक नियुक्त किया

मुंबई, 28 अगस्त (भाषा) टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने वृद्धि के अपने अगले चरण को समर्थन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अपने अध्यक्ष पेमैन कारगर को निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

टीवीएस मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि पेमैन की नियुक्ति अगले साल 27 जनवरी से प्रभावी होगी और वह के एन राधाकृष्णन का स्थान लेंगे।

बयान में कहा गया कि अपनी नई भूमिका में, पेमैन कंपनी का नेतृत्व करेंगे क्योंकि कंपनी उत्पाद नवाचार, प्रीमियमीकरण और विकसित बाजारों में विस्तार के माध्यम से भारत और विश्व स्तर पर अपने व्यापार को और बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेणु ने कहा, ''यह नियुक्ति टीवीएस मोटर कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि हम भविष्य की तैयारी कर रहे हैं। पेमैन रणनीतिक नजरिये और ग्राहकों तथा बाजारों की मजबूत समझ वाले एक कुशल वैश्विक नेता हैं।''

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय